Galaxy S26+ फीचर और स्पेसिफिकेशन
Image Credit : Samsung.Com
मुख्य फीचर्स
-
एंड्रॉइड 16
-
12 GB रैम
-
256/512 GB इंटरनल स्टोरेज
-
50 मेगापिक्सल कैमरा
-
12 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
-
4900 mAh बैटरी

प्रोसेसर
-
Exynos 2600
ऑपरेटिंग सिस्टम
-
एंड्रॉइड 16
-
Samsung Galaxy UI
इस मोबाइल में ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉइड 16 आधारित Samsung Galaxy UI दिया गया है।
कंपनी ने दावा किया है कि अगले 7 साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम के अपडेट उपलब्ध होंगे।
इसके अलावा अगले 7 साल तक सिक्योरिटी के अपडेट उपलब्ध होंगे।
स्टोरेज
-
12 GB रैम
-
256/512 GB इंटरनल स्टोरेज
कंपनी ने दो वेरिएंट्स लॉन्च किए हैं, बेस वेरिएंट में 12 GB रैम और 256 GB इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।
टॉप वेरिएंट 12 GB रैम और 512 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।
(इस मोबाइल में जितना इंटरनल स्टोरेज बताया गया है, उतना पूरा उपयोग में नहीं ले सकते क्योंकि उसका कुछ हिस्सा ऑपरेटिंग सिस्टम और सॉफ्टवेयर के द्वारा उपयोग कर लिया गया है।
उदाहरण के लिए 256 GB इंटरनल स्टोरेज में
225.7 GB उपलब्ध होता है और 512 GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है उसमें 480.8 GB उपलब्ध होता है।
डिस्प्ले
-
साइज : 16.91 सेमी
-
रिजॉल्यूशन : 3120×1440 (Quad HD+)
इसमें डिस्प्ले 16.91 सेमी दी गई है और पैनल Dynamic AMOLED 2X दिया गया है।
रिफ्रेश रेट अधिकतम 120Hz दिया गया है और 16M कलर्स का सपोर्ट मिलता है।
कैमरा
-
50 मेगापिक्सल रियर कैमरा
-
अपर्चर f/1.8
-
10 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
-
अपर्चर f/2.4
-
12 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा
-
अपर्चर f/2.2
ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है और LED फ़्लैश दिया गया है।
50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
ऑटोफोकस का सपोर्ट मिलता है और OIS का सपोर्ट दिया गया है।
रियर कैमरा में 3X ऑप्टिकल ज़ूम दिया गया है और 30X डिजिटल ज़ूम मिलता है, दूर के ऑब्जेक्ट को ज़ूम करके पास से फोटो खींच सकते हैं।
10 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा दिया गया है।
12 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है।
रियर कैमरा में 8K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है।
फ्रंट कैमरा
12 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
अपर्चर f/2.2
12 मेगापिक्सल फ्रंट सेल्फी कैमरा दिया गया है और ऑटोफोकस का सपोर्ट मिलता है।
डिजाइन
लंबाई : 158.4 मिमी
चौड़ाई : 75.8 मिमी
मोटाई : 7.3 मिमी
वजन : 190 ग्राम
बैटरी
4900 mAh बैटरी क्षमता दी गई है और नॉन-रिमूवेबल बैटरी टाइप दी गई है।
45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है और USB टाइप-C केबल दी गई है।
वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है 25W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।
4.5W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है, इस मोबाइल से दूसरे मोबाइल को चार्ज किया जा है।
आपातकालीन स्थिति जहां चार्जिंग की सुविधा न हो या किसी यात्रा करने के दौरान जहां चार्जिंग की सुविधा नहीं हो, वहाँ इस मोबाइल से दूसरे डिवाइस जैसे मोबाइल स्मार्ट वॉच और ईयरबड्स को चार्ज किया जा सकता है।
नेटवर्क
डुअल सिम का सपोर्ट दिया गया है। नैनो और eSIM कार्ड का सपोर्ट मिलता है।
सिम स्लॉट में सिम 1 + सिम 2 लगा सकते हैं या सिम 1 + eSIM लगा सकते हैं या फिर ड्यूल eSIM का सपोर्ट मिलता है।
2G, 3G, 4G और 5G नेटवर्क का सपोर्ट मिलता है।
डुअल नेटवर्क का सपोर्ट दिया गया यानी दोनों सिम से 5G नेटवर्क का उपयोग कर सकते हैं।
कई 5G नेटवर्क बैंड्स का सपोर्ट मिलता है।
कनेक्टिविटी
Wi-Fi और हॉटस्पॉट का सपोर्ट मिलता है।
USB टाइप-C केबल का सपोर्ट मिलता है।
ब्लूटूथ 5.4 का सपोर्ट दिया गया है।
NFC का सपोर्ट मिलता है।
ऑडियो और वीडियो
स्टीरियो स्पीकर्स
स्टीरियो स्पीकर का सपोर्ट मिलता है।
स्टीरियो स्पीकर से गेमिंग, स्ट्रीमिंग और वीडियो में वॉल्यूम का संतुलन बना रहता है और ऑडियो अनुभव अलग मिलता है।
वीडियो प्लेइंग फॉर्मेट
कई वीडियो प्ले फॉर्मेट मिलते हैं, इसमें वीडियो प्ले कर सकते हैं।
ऑडियो प्लेइंग फॉर्मेट
कई ऑडियो प्ले फॉर्मेट मिलते हैं और इसमें ऑडियो प्ले कर सकते हैं।
फिंगरप्रिंट सेंसर
फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट दिया गया है, ऑन- डिस्पले टाइप फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है, अनलॉक करने के लिए उन्नत सुविधा उपलब्ध है।
अन्य फीचर्स
स्मार्ट स्विच
जब नया मोबाइल लेते हैं तो पुराने मोबाइल में डेटा रह जाता है और पुराने मोबाइल का डेटा उपयोग नहीं कर पाते है।
स्मार्ट स्विच से पुराने मोबाइल का डेटा नए मोबाइल में ट्रांसफर कर सकते हैं, फोटो, वीडियो, नोट्स, कैलेंडर, इवेंट्स और अन्य ऐप्स के डेटा को ट्रांसफर कर सकते हैं।
क्विक शेयर
डेटा शेयर करने के लिए कोई अलग से ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्विक शेयर के माध्यम से दोनों मोबाइल के बीच डाटा ट्रांसफर कर सकते हैं।
फोटो, वीडियो और फाइलें जैसे ट्रांसफर कर सकते हैं।
सर्कल टू सर्च
आमतौर पर अगर किसी ऑब्जेक्ट को अगर गूगल पर सर्च करना है, तो बिना नाम पते के सर्च करना मुश्किल होता है।
लेकिन सर्कल टू सर्च के जरिए सर्च के जरिए केवल फोटो में ऑब्जेक्ट पर सर्कल बनाना होता है, उसके बाद गूगल पर उसकी पूरी जानकारी प्राप्त हो जाती है।
यह सर्च करने का आसान तरीका है इसमें नाम पते की कोई जरूरत नहीं होती और कुछ टाइपिंग करने की जरूरत होती है, केवल सर्कल के जरिए सर्च की सुविधा उपलब्ध होती है।
Galaxy S26 Ultra : 200 मेगापिक्सल कैमरा और 1TB स्टोरेज़
