Realme P4R 5G लॉन्च हुआ 8000 mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा

Realme P4R 5G हुआ लॉन्च देखिए इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन।

Realme P4R 5G

Image Credit : Realme.Com

कीमत : 18,999


ऑपरेटिंग सिस्टम

  • एंड्रॉइड 16

  • realme UI 7.0

ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉइड 16 आधारित realme UI 7.0 दिया गया है।

कंपनी ने दावा किया है कि ऑपरेटिंग सिस्टम के अपडेट उपलब्ध होंगे।


स्टोरेज

  • 4/6 GB रैम

  • 128/256 GB इंटरनल स्टोरेज

कंपनी ने इस मोबाइल में तीन वेरिएंट लॉन्च किए हैं, बेस वेरिएंट 4 GB रैम और 128 GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है।

दूसरा वेरिएंट 6 GB रैम 128 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।

तीसरा वेरिएंट 6 GB रैम और 256 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।

UFS 2.2 स्टोरेज टाइप दिया गया है।
USB OTG का सपोर्ट मिलता है।

अतिरिक्त स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज बढ़ाया जा सकता है।


डिस्प्ले

  • साइज़ : 17.30 सेमी

  • रेज़ोल्यूशन : 1570*720

17.30 सेमी HD+ डिस्प्ले दी गई है।
LCD पैनल दिया गया है।

रिफ्रेश रेट अधिकतम 144 Hz दिया गया है।
टच सैंपलिंग रेट अधिकतम 180Hz और डिफॉल्ट 120Hz दिया गया है।

नॉर्मल ब्राइटनेस 975 निट्स दी गई है और हाई ब्राइटनेस मोड 1200 निट्स दिया गया है।

पिक्सल डेंसिटी 254PPI दी गई है और Panda-1681 का प्रोटेक्शन मिलता है।


कैमरा

  • 50 मेगापिक्सल वाइड एंगल

50 मेगापिक्सल वाइड एंगल कैमरा दिया गया है और अपर्चर f/1.8 दिया गया है।

5P लेंस एलिमेंट्स मिलता है। ऑटो फोकस का सपोर्ट दिया गया है।

रियर कैमरा में 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग 30 fps का सपोर्ट मिलता है।
720p स्लो-मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग 30 fps का सपोर्ट मिलता है।

720p स्लो-मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग 120 fps और 1080p टाइम-लैप्स 30 fps का सपोर्ट मिलता है।

ड्यूल व्यू वीडियो शूटिंग का सपोर्ट मिलता है।
10X डिजिटल ज़ूम मिलता है।

फ्रंट कैमरा

  • 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा

8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है और अपर्चर f/2.0 दिया गया है।

FOV 80° दिया गया है और 4P लेंस एलिमेंट्स दिए गए हैं।

फ्रंट कैमरा 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग 30 fps का सपोर्ट मिलता है।
720p वीडियो रिकॉर्डिंग 30 fps का सपोर्ट मिलता है।

1080p टाइम-लैप्स 30 fps का सपोर्ट मिलता है।
ड्यूल व्यू वीडियो शूटिंग का सपोर्ट मिलता है।


डिवाइस

इस डिवाइस की ऊंचाई 16.64 सेमी लंबाई, इसकी चौड़ाई 7.82 सेमी और मोटाई 0.88 सेमी दी गई है।
इसका वजन 224 ग्राम दिया गया है।

मोबाइल के राइट साइड में वॉल्यूम रॉकर बटन और पावर बटन दिया गया है।

मोबाइल के निचले हिस्से में स्पीकर ग्रिल, माइक्रोफोन, यूएसबी पोर्ट और सिम ट्रे दी गई है।


बैटरी

8000 mAh बैटरी क्षमता दी गई है और टाइटन टेक्नोलॉजी टाइप बैटरी दी गई है।

बाईपास चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है, चार्जिंग के दौरान गेमिंग और स्ट्रीमिंग में परफॉर्मेंस बढ़ती है और बैटरी कम गर्म होती है।

रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है इस मोबाइल से दूसरे मोबाइल को चार्ज किया जा सकता है।

कहीं पर चार्जिंग करने की सुविधा उपलब्ध न हो या यात्रा करने के लिए कहीं बाहर गए हो तो इस मोबाइल से अन्य डिवाइस जैसे मोबाइल, स्मार्टवॉच और ईयरबड्स को चार्ज किया जा सकता है।


नेटवर्क

 

दो सिम कार्ड का सपोर्ट मिलता है।
नैनो सिम कार्ड और नैनो-USIM का सपोर्ट मिलता है, eSIM का सपोर्ट नहीं मिलता है।

2G, 3G, 4G और 5G नेटवर्क का सपोर्ट मिलता है।
ड्यूल 5G का सपोर्ट मिलता है यानी दोनों सिम कार्ड से 5G नेटवर्क का उपयोग कर सकते हैं।
कई भारतीय 5G बैंड्स उपलब्ध हैं।


कनेक्टिविटी

Wi-Fi 5 और हॉटस्पॉट का सपोर्ट मिलता है।

ब्लूटूथ 5.3 का सपोर्ट मिलता है।

USB टाइप-C केबल दी गई है।

NFC उपलब्ध नहीं है।

GPS टेक्नोलॉजी का सपोर्ट मिलता है।


सुरक्षा

फिंगरप्रिंट सेंसर

फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट दिया गया है। इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट टाइप सेंसर दिया गया है।

फेस अनलॉक

फेस अनलॉक का सपोर्ट मिलता है, फेस से अनलॉक करने की सुविधा उपलब्ध है।


पानी और धूल प्रतिरोधी

IP65 पानी और धूल प्रतिरोधक क्षमता दी गई है।
धूल भरे वातावरण और बारिश की बूंदों का सामना करता है।


वेट टच टेक्नोलॉजी

वेट टच टेक्नोलॉजी का सपोर्ट मिलता है, अगर हाथ गीले है या हाथों पर तेल लगा है तो भी स्क्रीन काम करती है।

आप खाना खा रहे हैं, हाथ पर तेल लगा है या हाथ गीले हैं ऐसी स्थिति में भी उपयोग कर सकते हैं।


वॉल्यूम

400% वॉल्यूम अल्ट्रा बूम का सपोर्ट मिलता है, गेमिंग, वीडियो और ऑडियो में अल्ट्रा बूम तेज अनुभव प्रदान करता है।
अलार्म पर यह लागू नहीं होता सामान्य वॉल्यूम सुनाई देता है।


 

गेमिंग

BGMI, Free fire जैसी गेम्स 60FPS कर खेल सकते है।

गेमिंग और स्ट्रीमिंग को ध्यान में रखते हुए कई गेम्स 90 FPS पर खेलने की सुविधा मिलती है।


गूगल जेमिनी

गूगल जेमिनी का सपोर्ट दिया गया है, इससे सवाल आइडिया और प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी ले सकते हैं।

गूगल जेमिनी लाइव के द्वारा कैमरे को ओपन करके चर्चा की जा सकती है, उत्तर प्राप्त किया जा सकते हैं।

आज के समय में इस फीचर का बहुत इस्तेमाल किया जा रहा है, इसलिए कंपनी ने गूगल जेमिनी को डिवाइस में दिया गया है।


बॉक्स सामग्री

बॉक्स में Realme P4R 5G

 दिया गया है।

चार्जर एडॉप्टर मिलता है।

USB टाइप-C केबल दी गई है।

सिम निकालने के लिए सिम इंजेक्टर टूल दिया गया है।

प्रोटेक्टिव केस दिया गया है।

क्विक स्टार्ट गाइड दी गई है, इससे स्टार्ट-अप संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

realme 16T हुआ लॉन्च 8000 mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा


मेरी राय और निष्कर्ष

8000 mAh बैटरी क्षमता दी गई है, लंबे समय तक उपयोग के लिए अच्छी है यह इसका मजबूत पक्ष है।

50 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है और 10X डिजिटल ज़ूम मिलता है।

एंड्रॉइड 16 आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है।

IP65 पानी और धूल प्रतिरोधक क्षमता मिलती है, पानी और धूल से सामना करने की सुविधा उपलब्ध है।

17.30 सेमी HD+ डिस्प्ले दी गई है और रिफ्रेश रेट अधिकतम 144 Hz दिया गया है।

45W SUPERVOOC चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है, बैटरी को जल्दी चार्ज कर सकते हैं।

कमियाँ

इसका वजन 224 ग्राम है, हल्के मोबाइल का उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं को भारी लग सकता है।

रियर कैमरा में 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट नहीं मिलता है केवल 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग और 720p वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।


Leave a Comment