Oppo F33 Pro 5G : स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

Image Credit : Oppo.Com (Official)
ऑपरेटिंग सिस्टम
-
एंड्रॉइड 16
-
ColorOS 16.0
ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉइड 16 आधारित ColorOS 16.0 दिया गया है।
कंपनी ने दावा किया है कि ऑपरेटिंग सिस्टम के अपडेट उपलब्ध होंगे, इसके अलावा सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध होंगे।
स्टोरेज
-
8 GB रैम
-
128/256 GB इंटरनल स्टोरेज
कंपनी ने इस मोबाइल में दो वेरिएंट लॉन्च किए हैं, बेस वेरिएंट 8 GB रैम और 128 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।
टॉप वेरिएंट 8 GB रैम और 256 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।
UFS 2.2 स्टोरेज टाइप दिया गया है।
अतिरिक्त स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है यानी माइक्रो SD कार्ड लगाकर स्टोरेज बढ़ाया जा सकता है।
डिस्प्ले
-
साइज : 16.69 सेमी
-
रेजोल्यूशन : 2372×1080
इसकी डिस्प्ले का साइज 16.69 सेमी दिया गया है और पैनल AMOLED मिलता है।
रिफ्रेश रेट 60/90/120 Hz दिया गया है। टच सैंपलिंग रेट डिफ़ाल्ट 120 Hz और अधिकतम 240 Hz दिया गया है।
पिक्सल डेंसिटी 397 PPI दी गई है और 1.07 बिलियन कलर्स का सपोर्ट दिया गया है।
नॉर्मल ब्राइटनेस 600 निट्स दी गई है और हाई ब्राइटनेस मोड 1400 निट्स दी गई है।
कैमरा
-
50 मेगापिक्सल रियर कैमरा
-
2 मेगापिक्सल मोनोक्रोम कैमरा
इसमें डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है और एलईडी फ्लैश मिलता है।
50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा दिया गया है और अपर्चर f/1.8 दिया गया है।
लेंस 5P मिलता है और ऑटो फोकस का सपोर्ट दिया गया है।
सेकेंडरी 2 मेगापिक्सल मोनोक्रोम कैमरा दिया गया है और अपर्चर f/2.0 दिया गया है।
5P लेंस एलिमेंट्स दिया गया है और ऑटो फोकस का सपोर्ट मिलता है।
रियर कैमरा 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग 30/60 fps का सपोर्ट मिलता है।
इसके अलावा 720p वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।
720p स्लो-मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग 120 fps का सपोर्ट मिलता है।
1080p टाइम-लेप्स वीडियो रिकॉर्डिंग 30 fps का सपोर्ट मिलता है।
फ्रंट कैमरा
-
50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
-
अपर्चर f/2.0
50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है और 5P लेंस एलिमेंट्स दिया गया है।
ऑटोफोकस का सपोर्ट मिलता है।
1080p वीडियो रिकॉर्डिंग 30 fps का सपोर्ट मिलता है।
720p वीडियो रिकॉर्डिंग 30 fps का सपोर्ट दिया गया है।
ड्यूल-व्यू वीडियो शूटिंग का सपोर्ट दिया गया है और 2X डिजिटल जूम मिलता है।
डिज़ाइन
इसकी लंबाई 15.84 सेमी दी गई है, चौड़ाई 7.52 सेमी दी गई है और मोटाई 0.83 सेमी दी गई है।
इसका वजन 194 ग्राम दिया गया है।
बटन और पोर्ट
मोबाइल के राइट साइड में वॉल्यूम रॉकर बटन और पावर बटन दिया गया है।
मोबाइल के निचले हिस्से में स्पीकर ग्रिल, माइक्रोफोन, यूएसबी पोर्ट और सिम ट्रे दी गई है।
बैटरी
7000 mAh बैटरी क्षमता दी गई है और नॉन-रिमूवेबल बैटरी दी गई है।
80W SUPERVOOC का सपोर्ट मिलता है और USB टाइप-C केबल दी गई है।
नेटवर्क
2 सिम कार्ड का सपोर्ट दिया गया है और नैनो सिम कार्ड और नैनो USIM कार्ड दिया गया है।
2G, 3G, 4G और 5G नेटवर्क का सपोर्ट मिलता है।
ड्यूल 5G नेटवर्क का सपोर्ट मिलता है यानी दोनों सिम से 5G नेटवर्क का उपयोग कर सकते हैं।
कई सारे भारतीय 5G बैंड्स का सपोर्ट मिलता है।
कनेक्टिविटी
Wi-Fi और हॉटस्पॉट का सपोर्ट मिलता है।
ब्लूटूथ 5.4 का सपोर्ट मिलता है।
USB टाइप-C केबल दी गई है।
NFC का सपोर्ट उपलब्ध है।
FM (एफएम रेडियो) का सपोर्ट नहीं मिलता है।
सुरक्षा
फिंगरप्रिंट सेंसर
फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट मिलता है, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।
फेस अनलॉक
फेस अनलॉक का सपोर्ट मिलता है, फेस से अनलॉक करने की सुविधा दी गई है।
पानी और धूल प्रतिरोधक
IP66, IP68, IP69, IP69K पानी और धूल प्रतिरोधक क्षमता मिलती है।
36 प्रकार के तरल पदार्थों के लिए डिजाइन किया गया है, पानी और नदी के पानी से लेकर भाप, पसीना, पेय पदार्थ तक जल प्रतिरोध के लिए नए मापदंड स्थापित करता है।
आमतौर पर अगर आपके हाथ पानी से गीले हैं, तो स्क्रीन काम नहीं करती है, लेकिन इस मोबाइल में अगर आपके हाथ गीले हो गए हैं, तो भी स्क्रीन काम करती है।
आपके हाथ गीले हो और अचानक मोबाइल संबंधित कोई काम आ जाए, तो उसे गीले हाथों से किया जा सकता है।
अन्य फीचर्स
AI रिकॉर्डिंग
इसमें AI रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है जिसमें स्पष्ट रिकॉर्डिंग कैप्चर होती है, स्मार्ट टाइटल जनरेट करती है।
रिकॉर्डिंग उन्नत सुविधा के साथ की जा सकती है, यह नया फीचर इस मोबाइल में मिलता है।
AI राइटर
AI राइटर अपनी बुद्धिमत्ता से लेख लिखता है, यह मुख्य बिंदुओं को निकालता है और रिपोर्ट, माइंड मैप और टेबल तैयार करता है।
राइटिंग के लिए यह फीचर बहुत उपयोगी है अगर आप कुछ राइट करवाना चाहते हैं, तो इसका उपयोग किया जा सकता है।
बॉक्स सामग्री
बॉक्स में Oppo F33 Pro 5G दिया गया है।
चार्जर एडॉप्टर दिया गया है।
USB डेटा केबल दी गई है।
सिम इजेक्टर टूल दिया गया है, जिसकी मदद से सिम निकाली जा सकती है।
प्रोटेक्टिव केस दिया गया है जो कि साधारण सा दिखाई देता है।
स्टार्टअप से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए क्विक स्टार्ट गाइड दी गई है।
Oppo F31 pro 5G कैमरा, रैम और बैटरी की पुरी जानकारी