Vivo V70 Elite प्री-लॉन्च फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

Vivo V70 Elite प्री-लॉन्च से सामने आई फीचर्स और स्पेसिफिकेशन से जुड़ी सारी जानकारी।

Vivo V70 Elite specifications infographic

Image credit : vivo.com (official)


मुख्य फीचर्स

  • एंड्रॉइड 16

  • 50 MP कैमरा

  • 50 MP फ्रंट कैमरा

  • 6500 mAh बैटरी

  • 90W फ्लैश चार्जिंगVivo V70 Elite specifications infographic


 

प्रोसेसर

Snapdragon 8S Gen 3
(स्नैपड्रैगन 8S जेन 3)


 

ऑपरेटिंग सिस्टम

  • एंड्रॉइड 16

  • OriginOS 6

इस मोबाइल में एंड्रॉइड 16 आधारित OriginOS 6 दिया गया है।

कंपनी ने जानकारी दी है, कि अगले 4 ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट उपलब्ध होंगे।
इसके अलावा 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध होंगे।


डिस्प्ले

साइज : 6.8 इंच
रिजॉल्यूशन : 1260×2750

इस मोबाइल में 6.8 इंच का डिस्प्ले दिया गया है और पैनल OLED मिलता है।

रिफ्रेश रेट 120 Hz दिया गया है और पिक्सल डेंसिटी 459 PPI दी गई है।

1.07 बिलियन कलर्स दिए गए हैं । पीक ब्राइटनेस 5000 निट्स दिए गए हैं।


कैमरा

50 मेगापिक्सल ZEISS OIS मेन कैमरा दिया गया है और 1.6 सेमी फ्लैगशिप सेंसर दिया गया है।

रियर कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है, इसके अलावा 1080p और 720 वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है।

4K वीडियो रिकॉर्डिंग 60 fps में ज़ूम करके शूट किया जा सकता है।

50 मेगापिक्सल ZEISS नाइट टेलीफोटो कैमरा दिया गया है और 1.3 सेमी लार्ज सेंसर दिया गया है।

पोर्ट्रेट में 10X जूम किया जा सकता है, इसमें दूर की सामग्री की फोटो को ज़ूम करके पास से खींचा जा सकता है।

3X ऑप्टिकल ज़ूम से 100X जूम का सपोर्ट मिलता है, दूरी की जगह को ज़ूम करके पास से फोटो खींचा जा सकता है।


फ्रंट कैमरा

50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है और 92° अल्ट्रा-वाइड FOV दिया गया है। स्क्रीन फ्लैश का सपोर्ट मिलता है।

फ्रंट कैमरा में 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है, इसके अलावा 1080p और 720p पिक्सल वीडियो रिकॉर्डिंग दिया गया है।


डिज़ाइन

मोबाइल एल्युमिनियम मैटेरियल का दिया गया है।

16.74 सेमी गोल्डन ग्रिप साइज़ का डिजाइन हाथ में पकड़ने पर स्वाभाविक रूप से फिट बैठता है, पकड़ने में आसान रहता है, पकड़ने में असुविधाजनक नहीं लगता है।

इस मोबाइल में एक ही कलर दिया गया है, इसमें पैशन रेड कलर दिया जाता है। मोबाइल के चारों ओर की फ्रेम, कैमरा मॉड्यूल और पीछे Vivo की ब्रांडिंग भी पैशन रेड कलर की दी गई है।

 

बटन और पोर्ट

मोबाइल के साइड में पावर और वॉल्यूम बटन दिया जाता है। मोबाइल के स्पीकर ग्रिल स्पीकर, माइक्रोफोन यूएसबी पोर्ट और सिम ट्रे दिया जाता है।


बैटरी

इस स्मार्टफोन में 6500 mAh बैटरी दी गई है और ब्लूवोल्ट बैटरी टाइप टेक्नोलॉजी मिलती है।

90W फ्लैश चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है और USB टाइप-C का सपोर्ट दिया गया है।

बायपास चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है, गेमिंग और स्ट्रीमिंग उपभोक्ताओं के लिए अच्छी सुविधा दी गई है जिससे गेमिंग और स्ट्रीमिंग के दौरान बिजली बैटरी को बाईपास करके परफार्मेंस में जाती है इसलिए मोबाइल अधिक गर्म नहीं होता और ठंडा रहता है, जिससे स्थिरता बरकरार रहती है।


नेटवर्क

इस मोबाइल में दो सिम कार्ड का सपोर्ट दिया गया है और दोनों सिम कार्ड नैनो टाइप में लगते हैं।

2G, 3G, 4G और 5G नेटवर्क का सपोर्ट दिया गया है। ड्यूल 5G नेटवर्क का सपोर्ट मिलता है यानी दोनों सिम से 5G नेटवर्क का उपयोग कर सकते हैं। कई भारतीय 5G बैंड्स का सपोर्ट उपलब्ध है।


कनेक्टिविटी

Wi-Fi और हॉटस्पॉट दिया गया है।

ब्लूटूथ इसमें फोन में उपलब्ध है।

NFC (एनएफसी) का सपोर्ट मिलता है।

FM (एफएम) का सपोर्ट इसमें नहीं मिलता है।


पानी और धूल प्रतिरोधक

IP68 और IP69 पानी और धूल प्रतिरोधी क्षमता मिलती है। यह तरल पदार्थ पानी और धूल को आसानी से संभाल लेता है, पानी और धूल जैसी समस्याओं का सामना करने के लिए तैयार है।


फिंगरप्रिंट सेंसर

फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट मिलता है, इन-डिस्प्ले 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनिंग 2.0 दिया गया है।

आमतौर पर अगर उंगलियां गीली हो तो फिंगरप्रिंट सेंसर काम नहीं करता है, लेकिन इसमें गीली उंगलियों से भी फिंगरप्रिंट सेंसर अनलॉक कर सकते हैं।

 

फेस अनलॉक का सपोर्ट दिया गया है, अनलॉक करने के लिए यह सुविधा उपलब्ध है।


वन-टैब ट्रांसफर

इस मोबाइल में वन-टैब ट्रांसफर दिया गया है जिससे विवो और आईफोन के बीच फाइल ट्रांसफर करने के लिए उन्हें आपस में टैप करें।

एक बार टैप करने से वीडियो फोटो और फाइलें तुरंत ट्रांसफर हो जाती है।


कॉपी एंड गो

अगर आप किसी सामग्री को कॉपी करते हैं तो ऑटोमेटिक उसे ऐप्स या फीचर में ले जाया जाएगा, जहां उसकी सही जगह है।
इस समय की बचत होगी और बिना कोई परेशानी के कॉपी एंड गो की सुविधा मिलेगी।


AI मैजिक वेदर

मौसम कैसा भी हो या नजारा कैसा भी हो यानी मौसम खराब हो, धुंधला आसमान, कोई समझौता नहीं है, AI मैजिक वेदर को अप्लाई करें फोटो में बैकग्राउंड का मौसम बदल जाएगा।

साफ आकाश, सुबह की चमक, शाम की चमक और सांझ का बैकग्राउंड बदल जाएगा।

इसमें एक और फीचर मिलता है, जिसमें फोटो से अनचाहे व्यक्ति को हटा सकते हैं, यानी आप फोटो खींच रहे हो उसके पीछे कोई व्यक्ति आ गया है तो उसे फोटो हटाया जा सकता है।

लॉन्च हुआ 50 मेगापिक्सल ट्रिपल कैमरा सेटअप वाला मोबाइल Vivo X200T


बॉक्स सामग्री

बॉक्स में Vivo V70 Elite दिया जाता है।

बॉक्स में चार्जर और डेटा केबल दी जाएगी।

सिम निकालने के लिए सिम इजेक्टर टूल दिया जाएगा।

मोबाइल सुरक्षित रखने के लिए प्रोटेक्टिव केस दिया जाएगा।

मोबाइल स्टार्ट-अप के लिए क्विक स्टार्ट गाइड दी जाएगी।


 

Leave a Comment