Google Pixel 10 उपभोक्ताओं के बीच लोकप्रिय मोबाइल है, यह लगातार चर्चा में बना रहता है।
यह मोबाइल पिछले साल लॉन्च हुआ था, लेकिन 2026 में भी इसकी काफ़ी डिमांड है, पोस्ट के आखिरी में मेरी राय और निष्कर्ष दिया गया है जिसे पढ़ कर जानकारी ले सकते है।
Image credit : Google Store offical website
कीमत : 79,999
ऑपरेटिंग सिस्टम
एंड्रॉइड 16
कंपनी द्वारा यह जानकारी दी गई है कि अगले 7 साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम की अपडेट
उपलब्ध होंगे।
इसके अलावा अगले 7 साल तक सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध होंगे।
प्रोसेसर
Google Tensor G5
(गूगल टेन्सर G5)
स्टोरेज
12 GB रैम
256 GB इंटरनल स्टोरेज
कंपनी ने एक वेरिएंट लॉन्च किया है जो 12 GB रैम और 256 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।
UFS 4.0 टाइप स्टोरेज दिया गया है ।
अतिरिक्त स्टोरेज का सपोर्ट नहीं मिलता है यानी माइक्रो SD कार्ड के जरिए स्टोरेज बढ़ाने की सुविधा नहीं दी गई है।
मोबाइल के साइड में पावर बटन और वॉल्यूम बटन दिए गए है मोबाइल के नीचे एक स्पीकर, USB पोर्ट और एक स्पीकर दिया गया है यानी दोनों स्पीकर मोबाइल के निचले हिस्से में दिए गए हैं।
सिम ट्रे मोबाइल के सबसे ऊपरी हिस्से में की गई है।
बैटरी और चार्जिंग
4970 mAh बैटरी
इस मोबाइल में 4970 mAh बैटरी दी गई है जिसकी बैटरी कैपेसिटी मिनिमम 4835 mAh है।
30 W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है और 15 W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है।
कंपनी ने दावा किया है कि 24 घंटे बैटरी लाइफ और 100 घंटे बैटरी लाइफ बैटरी सेवर मोड पर मिलती है।
वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है इसके जरिए दूसरे मोबाइल ईयरबड्स या स्मार्टवॉच को चार्ज किया जा सकता है।
आपातकालीन स्थिति जहां चार्जिंग की सुविधा न हो वहां यह फीचर उपयोगी साबित होता है, ऐसी स्थिति में दूसरे डिवाइस चार्ज किए जा सकते है।
नेटवर्क
इस मोबाइल में दो सिम कार्ड दिए गए हैं। सिम कार्ड 1 नैनो-सिम और सिमकार्ड 2 eSIM टाइप का है।
5G नेटवर्क का सपोर्ट दिया गया है, कई भारतीय 5G बैंड्स सपोर्ट मिलता है।
कनेक्टिविटी
Wi-Fi (वाई-फाई) का सपोर्ट इस मोबाइल में दिया गया है ।
ब्लूटूथ V6.0 का सपोर्ट दिया गया है ।
गूगल कास्ट इस मोबाइल में दिया गया है।
एनएफसी इस मोबाइल में दिया गया है, इसका उपयोग किया जा सकता है।
सिक्योरिटी लॉक
फिंगरप्रिंट अनलॉक
ऑन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर इस मोबाइल में दिया गया है और अल्ट्रासोनिक सेंसर टाइप दिया गया है।
फेस अनलॉक
फेस अनलॉक इस मोबाइल में दिया गया है ।
पैटर्न लॉक
पैटर्न लॉक इस मोबाइल में दिया गया है,अनलॉक के लिए पॉवर बटन उपयोग कर सकते हैं।
पिन और पासवर्ड
पिन और पासवर्ड दोनों का सपोर्ट इस मोबाइल में मिलता है, मोबाइल को अनलॉक करने के लिए पिन और पासवर्ड का इस्तेमाल किया जाता है।
मल्टीमीडिया
स्टीरियो स्पीकर्स
स्टील स्पीकर का सपोर्ट मिलता है दो स्पीकर इस मोबाइल के में दिए गए हैं।
आमतौर पर मोबाइल के ऊपर एक स्पीकर और दूसरा स्पीकर मोबाइल निकल हिस्से में मिलता है लेकिन इसमें दोनों स्पीकर मोबाइल के निचले हिस्से में दिए है ।
गेमिंग, ऑडियो, वीडियो में दो स्पीकर वॉल्यूम का संतुलन बनाए रखते हैं।
ऑडियो जैक
USB टाइप-C ऑडियो जैक का सपोर्ट मिलता है।
पानी और धूल प्रतिरोधक
IP68 पानी और धूल प्रतिरोधक क्षमता दी गई है, आपातकालीन स्थिति के लिए डिज़ाइन किया है पानी और धूल का सामना कर करता है।
7 साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट और सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध होंगे जिससे 7 साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम और सिक्योरिटी नए और फ्रेश रहेंगे। भविष्य के अच्छी सुविधा है।
ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, 48 मेगापिक्सल मेन कैमरा, 13 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड और 10.8 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा दिया गया है, जो इसका मजबूत पक्ष है।
6.3 OLED डिस्प्ले दिया गया है और रिफ्रेश रेट 120 Hz मिलता है।
कमियां
इस फोन में 256 GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है और अतिरिक्त स्टोरेज का सपोर्ट नहीं दिया गया है।
कुछ उपयोगकर्ताओं लेटेस्ट अपडेट के बाद स्लगिशनेस और UI बग जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।