POCO M8 5G : डिस्प्ले, कैमरा, रैम और बैटरी की पूरी जानकारी

POCO M8 5G की पूरी जानकारी

कीमत : 16,999

POCO M8 5G Back Silver Black Image

Image credit : POCO Official


मुख्य फीचर्स

  • Android 15 (एंड्रॉयड 15)

  • 8 GB रैम

  • 50 मेगापिक्सल कैमरा

  • 256/512 GB इंटरनल स्टोरेज

  • 5,520 mAh बैटरी POCO M8 5G Specification infrogpic


प्रोसेसर

  • Snapdragon 6 Gen 3

      (स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 )


 

ऑपरेटिंग सिस्टम

  • Xiaomi HyperOS 2

      (श्याओमी हाइपर ओस 2)

  • एंड्रॉइड 15

कंपनी द्वारा यह जानकारी दी गई है कि अगले 4 साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट उपलब्ध होंगे।

इसके अलावा 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध होंगे।


स्टोरेज

  • 8 GB रैम

  • 256/512 GB इंटरनल स्टोरेज

कंपनी ने इस मोबाइल में दो वेरिएंट को लॉन्च किया है बेस वेरिएंट 8 GB रैम और 256 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।

टॉप वेरिएंट 8 GB रैम और 512 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।

UFS 2.2 स्टोरेज टाइप दिया गया है।

अतिरिक्त स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है 1 TB तक अतिरिक्त स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है, माइक्रोएसडी कार्ड का उपयोग किया जा सकता है।


डिस्प्ले

  • साइज : 6.77 इंच

  • टाइप : एमोलेड (AMOLED)

  • रिफ्रेश रेट : 120 Hz

  • टच सैंपलिंग रेट : 240 Hz

6.77 इंच फ्लो AMOLED डिस्प्ले दिया गया है और रिज़ोल्यूशन 2392×1080 दिया गया है।

डिस्प्ले में सामान्य ब्राइटनेस 800 निट्स और 3200 निट्स अधिकतम ब्राइटनेस दी गई है।

स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 92% दिया गया है

और डिस्प्ले में सनलाइट मोड और रीडिंग मोड दिया गया है।

इसमें रिफ्रेश रेट 120 Hz और टच सैंपलिंग रेट 240 Hz दिया गया है।


कैमरा

  • 50 मेगापिक्सल कैमरा

  • अपर्चर f/1.8

  • 2 मेगापिक्सल डेप्थ कैमरा

इस मोबाइल में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा मिलता है, इसमें अपर्चर f/1.8 और 5P लेंस दिया गया है।

सेकेंडरी 2 मेगापिक्सल डेप्थ कैमरा दिया गया है और कैमरा सेटअप के साथ एलईडी फ्लैश मिलता है।

रियर कैमरा में 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है 4K वीडियो रिकॉर्डिंग 30 FPS में की जा सकती है, इसके अलावा 1080p और 720p वीडियो रिकॉर्डिंग 30 FPS में कर सकते हैं।

फ्रंट कैमरा

  • 20 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा

  • अपर्चर f/2.2

20 मेगापिक्सल फ्रंट सेल्फी कैमरा दिया गया है और इसमें 4P लेंस दिया गया है। 1/4 सेंसर साइज दिया गया है।

फ्रंट कैमरा में 1080p और 720p वीडियो रिकॉर्डिंग 30 FPS का सपोर्ट मिलता है।


डिज़ाइन

  • लंबाई : 164 मिमी

  •  चौड़ाई : 75.42 मिमी

  •  मोटाई : 7.35 मिमी

  •  वजन : 178 ग्राम

इस मोबाइल में तीन कलर वेरिएंट्स मिलते हैं सिल्वर, ब्लैक और ग्रीन।

बटन और पोर्ट

मोबाइल के साइड में वॉल्यूम और पावर बटन दिया गया है मोबाइल के नीचे स्पीकर ग्रिल, माइक्रोफोन, यूएसबी टाइप-C पोर्ट और सिम ट्रे दी गई है, मोबाइल के ऊपर स्पीकर ग्रिल IR ब्लास्टर और माइक्रोफोन दिया गया है।


बैटरी

5520 mAh बैटरी क्षमता दी गई है और बैटरी सिलिकॉन-कार्बन टेक्नोलॉजी की मिलती है।

45 वॉट टर्बो चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है, यूएसबी टाइप-C केबल सपोर्ट दी गई है।

18 W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है, इस मोबाइल से दूसरे डिवाइस जैसे मोबाइल, स्मार्टवॉच, और ईयरबड्स को चार्ज किया जा सकता है, अगर चार्जिंग के लिए कोई व्यवस्था नहीं होती है तो रिवर्स चार्जिंग बहुत उपयोगी साबित होती है।


नेटवर्क

दो सिम कार्ड का सपोर्ट मिलता है सिम स्लॉट हाइब्रिड दिया गया है एक सिम स्लॉट में नैनो सिम और दूसरे सिम स्लॉट में नैनो सिम या माइक्रोएसडी कार्ड लगाया जा सकता है।

2G, 3G, 4G, 5G नेटवर्क का सपोर्ट मिलता है कई भारतीय 5G बैंड्स का सपोर्ट उपलब्ध है।


 

 

ड्यूल स्पीकर

 

इस मोबाइल में दो स्पीकर दिए गए हैं एक स्पीकर मोबाइल के ऊपर और एक स्पीकर मोबाइल के नीचे मिलता है जब वीडियो गेमिंग और म्यूजिक सुनते हैं तो दोनों तरफ से वॉल्यूम का संतुलन बना रहता है ।

ड्यूल स्पीकर 300% वॉल्यूम बूस्ट मिलता है, और वॉल्यूम को प्रभावी और तेज बनाता है।

300% वॉल्यूम यह केवल मीडिया साउंड, सूचनाएं और रिंगटोन पर लागू होता है, यह अलार्म और हेडफोन पर लागू नहीं होता है वहां सामान्य वॉल्यूम मिलता है।


धूल और पानी प्रतिरोधक क्षमता

इस मोबाइल में IP66 रेटिंग धूल और पानी प्रतिरोधक क्षमता का सपोर्ट मिलता है, आपातकालीन स्थिति के लिए डिजाइन किया गया है जो पानी और धूल का सामना करता है।


वेट टच टेक्नोलॉजी 2.0

इसमें गीली और तेलीय उंगलियां लगी हों तो भी डिस्प्ले का उपयोग कर सकते हैं आमतौर पर यह होता है कि अगर गीली या तेलीय उंगलियां है तो डिस्प्ले काम नहीं करती है।

वेट टच टेक्नोलॉजी 2.0 के सपोर्ट से तेल, झाग, पसीना, पानी उंगलियों पर लगा हो तो भी डिस्प्ले काम करती है।


सिक्योरिटी

फिंगरप्रिंट सेंसर

फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट मिलता है, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

AI फेस अनलॉक

AI फेस अनलॉक का सपोर्ट मिलता है,सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने सिक्योरिटी के लिए उपलब्ध कराया है।


कनेक्टिविटी

ब्लूटूथ 5.1 का सपोर्ट मिलता है।

Wi-Fi (वाई-फाई) का सपोर्ट मिलता है।

NFC (एनएफसी) का सपोर्ट उपलब्ध है।

FM (एफएम) इसमें उपलब्ध नहीं है।


अन्य फीचर्स

AI इमेज एडिट

AI इमेज एडिट कर सकते हैं, जो फोटो खींचते हैं तो उसमें कुछ चीज़ें को हटाने का मन होता है तो उस चीजों को हटाया जा सकता है।


बॉक्स सामग्री

बॉक्स सामग्री में POCO M8 5G दिया गया है।

बॉक्स में चार्जर और यूएसबी केबल दी गई है।

सिम निकालने के लिए सिम इजेक्टर टूल दिया गया है।

मोबाइल को प्रोटेक्ट करने के लिए प्रोटेक्टिव केस दिया जाता है।

मोबाइल स्टार्ट संबंधी जानकारी के लिए क्विक स्टार्ट गाइड दी गई है।

बॉक्स सामग्री में वारंटी कार्ड दिया गया है।

poco c85 कैमरा, बैटरी और स्टोरेज


मेरी राय और निष्कर्ष

विशेषताएं

कर्व्ड डिस्प्ले मिलती है और डिस्प्ले इसका मजबूत पक्ष है।

5520 mAh बैटरी दी गई है 45 W चार्जर और रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

50 मेगापिक्सल मेन कैमरा मिलता है और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है।

कमियां

वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट नहीं है, केवल वायर्ड चार्जिंग दिया गया है।

कैमरा सेटअप में तीन कैमरा सेंसर जैसा दिखाई देता है लेकिन इसमें केवल दो कैमरा सेंसर दिए गए हैं और तीसरा कैमरा सेंसर की तरह सिर्फ डिजाइन दी गई है जो कि भ्रम पैदा कर सकती है।

प्री-इंस्टॉल ऐप्स बहुत दी गई हैं, इसमें अनावश्यक को अनइनस्टॉल कर सकते हैं।

इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर की पोजीशन थोड़ी नीचे दी गई है इसकी पोजिशन थोड़ी ऊपर होती तो ज्यादा कंफर्टेबल होता।


Leave a Comment