technohindi.com

10001 mAh बैटरी वाला मोबाइल Realme Narzo Power 5G

10001 mAh बैटरी वाला मोबाइल Realme Narzo Power 5G, आ गया है बाजार में।

Realme Narzo Power 5G back image

Image credit : realme.Com(Official)

कीमत : 27,999(8GB+128GB)

  29,999(8GB+256GB)


मुख्य फीचर्स

 


प्रोसेसर


 

ऑपरेटिंग सिस्टम

 

 

इस मोबाइल में एंड्रॉइड 16 आधारित Realme UI 7.0 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है।

कंपनी ने यह दावा किया है कि अगले 3 साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम के अपडेट उपलब्ध होंगे।

इसके अलावा अगले 4 साल तक सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध होंगे।


 

स्टोरेज

 

इस मोबाइल में कंपनी ने दो वेरिएंट्स लॉन्च किए हैं, बेस वेरिएंट 8GB रैम और 128 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।

कंपनी ने टॉप वेरिएंट भी पेश किया है जो कि 8GB रैम और 256 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।

 

UFS 3.1 स्टोरेज टाइप दिया गया है।

अतिरिक्त स्टोरेज का सपोर्ट नहीं दिया गया है माइक्रो-SD कार्ड के जरिए स्टोरेज नहीं बढ़ाया जा सकता है।


 

डिस्प्ले

 

 

इस मोबाइल में 6.8 इंच डिस्प्ले दी गई है और पैनल AMOLED मिलता है।

सामान्य ब्राइटनेस 600 निट्स और हाई ब्राइटनेस मोड 1800 निट्स दी गई है। पीक ब्राइटनेस 6500 निट्स दी गई है।

रिफ्रेश रेट अधिकतम 144Hz दिया गया है।

टच सैंपलिंग रेट अधिकतम 240Hz दिया गया है।

स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 94% दिया गया है।


 

कैमरा

 

इस मोबाइल में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है और एक LED फ्लैश मिलता है।

50 मेगापिक्सल वाइड एंगल रियर कैमरा दिया गया है और ऑटो फोकस का सपोर्ट मिलता है और OIS का सपोर्ट मिलता है।

8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है और 5P लेंस मिलता है।

FOV 112° दिया गया है।

रियर कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग 30 fps का सपोर्ट मिलता है।

1080P वीडियो रिकॉर्डिंग 30/60 fps का सपोर्ट मिलता है।

720P वीडियो रिकॉर्डिंग 30/60 fps में की जा सकती है।

फ्रंट कैमरा

16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा

अपर्चर f/2.4

16 मेगापिक्सल फ्रंट सेल्फी कैमरा दिया गया है और 4P लेंस दिया गया है।

फ्रंट कैमरा 1080P वीडियो रिकॉर्डिंग 30 fps का सपोर्ट मिलता है।

इसके अलावा 720P वीडियो रिकॉर्डिंग 30 fps का सपोर्ट मिलता है।


 

डिज़ाइन

 

इस मोबाइल में दो कलर वेरिएंट लॉन्च किए गए हैं, टाइटन सिल्वर और टाइटन ब्लू।

बटन और पोर्ट

मोबाइल की राइट साइड में वॉल्यूम रॉकर बटन और पावर बटन दिया गया है।

मोबाइल के निचले हिस्से में स्पीकर ग्रिल, यूएसबी पोर्ट, माइक्रोफोन और सिम ट्रे दी गई है और

मोबाइल के ऊपरी हिस्से में IR ब्लास्टर दिया गया है।


बैटरी

10001 mAh बैटरी क्षमता दी गई है।

80W अल्ट्रा-चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है और USB Type-C केबल दी गई है।

रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है इस मोबाइल से दूसरे मोबाइल को चार्ज किया जा सकता है।

आपातकालीन स्थिति जहाँ चार्जिंग की सुविधा न हो या अगर कहीं यात्रा करने जा रहे हों वहाँ चार्जिंग की सुविधा न हो तो इस मोबाइल से दूसरे डिवाइस जैसे मोबाइल, स्मार्टवॉच और ईयरबड्स, को चार्ज किया जा सकता है।

यह फीचर पावर बैंक की तरह काम करता है दूसरे डिवाइस को चार्ज करने के लिए अच्छी सुविधा दी गई है।

बूस्ट चार्जिंग मोड दिया गया है, चार्जिंग के दौरान स्क्रीन पर लॉन्ग प्रेस करते हैं, 21% तक जल्दी चार्ज होता है।

अगर कही बाहर जाना है और बैटरी को जल्द चार्ज करना चाहते हैं, तो स्क्रीन पर लॉन्ग प्रेस कीजिए।

बाईपास चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है, पारंपरिक बाईपास चार्जिंग केवल गेमिंग के लिए काम करती है, ऑल-सिनारियो बाईपास चार्जिंग गेमिंग, वीडियो, लाइव स्ट्रीमिंग और नेविगेशन पर काम करती है, डिवाइस की गर्मी को कम करती है और स्मूथ अनुभव मिलता है।


नेटवर्क

दो सिम कार्ड का सपोर्ट दिया गया है, दोनों सिम कार्ड नैनो टाइप के हैं।

2G, 3G, 4G और 5G नेटवर्क का सपोर्ट मिलता है। डुअल 5G नेटवर्क का सपोर्ट मिलता है यानी दोनों सिम से 5G नेटवर्क का उपयोग कर सकते हैं। कई भारतीय 5G बैंड्स का सपोर्ट दिया गया है।


कनेक्टिविटी

Wi-Fi का सपोर्ट मिलता है।

ब्लूटूथ का सपोर्ट दिया गया है।

NFC (एनएफसी) का सपोर्ट नहीं मिलता है।

FM (एफएम रेडियो) का सपोर्ट नहीं मिलता है।


पानी और धूल प्रतिरोधक

IP66, IP68 और IP69 रेटिंग धूल और पानी प्रतिरोधक क्षमता मिलती है।

आपातकालीन स्थिति जहाँ पानी और धूल जैसी स्थितियाँ हों, वहाँ यह मोबाइल इनका सामना करने के लिए तैयार है।

कंपनी दावा करती है कि पानी के छींटें, बौछारें, पूर्ण जलमग्नता जैसी भी स्थिति हो।

Realme P4 lite : कम कीमत पर उतरा बाजार में


बॉक्स सामग्री

बॉक्स मे Realme Narzo Power 5G दिया गया है।

चार्जर और USB डेटा केबल दी गई है।

सिम निकालने के लिए सिम इजेक्टर टूल दिया गया है।

मोबाइल को सुरक्षित रखने के लिए प्रोटेक्टिव केस दिया जाता है।

मोबाइल संबंधी जानकारी प्राप्त करने के लिए क्विक गाइड दी गई है, इससे जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

लॉन्च हुआ 10001 mAh बैटरी वाला Realme P4 Power 5G


मेरी राय और निष्कर्ष

विशेषताएँ

अगर आप बहुत लंबे समय तक मोबाइल का उपयोग करते हैं और बड़ी बैटरी की आवश्यकता है, तो 10001 mAh बैटरी इस मोबाइल में मिलती है, जो कि आपके लंबे बैटरी उपयोग की जरूरत को पूरा कर सकती है।

80W अल्ट्रा-चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है, जो बैटरी को जल्दी चार्ज करने के लिए अच्छा माना जाता है।

लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉइड 16 दिया गया है, कंपनी द्वारा जानकारी दी गई है कि 3 साल के ऑपरेटिंग सिस्टम और 4 साल की सिक्योरिटी अपडेट्स उपलब्ध होंगे जिससे मोबाइल को नया और अपडेट रखा जा सकता है।

6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले दी गई है और पीक ब्राइटनेस 6500 निट्स दी गई है, धूप में इसकी स्क्रीन को स्पष्ट रूप से देख सकते हैं और उसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

50 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है, इसका अपर्चर f/1.8 मिलता है। 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है।

16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है और अपर्चर f/2.4 मिलता है।

कमियाँ

बड़ी बैटरी होने के कारण इसका वजन 219 ग्राम दिया गया है, कुछ उपभोक्ताओं को यह भारी लग सकता है।

ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स नहीं दिए गए हैं, अगर दिए गए होते तो वॉल्यूम तेज महसूस होता।

इस मोबाइल के पीछे मटेरियल ग्लास जैसा लगता है, लेकिन ग्लास दिया नहीं गया है, प्लास्टिक पॉलीकार्बन मटेरियल दिया गया है।

प्री-इंस्टॉल ऐप्स दी गई हैं, कुछ अनइनस्टॉल हो जाती हैं और कुछ अनइनस्टॉल नहीं होती हैं।

Exit mobile version